बड़ी खबर: 25 दिन से लॉकअप में बंद हैं दो मुर्गे, जानिए आखिर क्या रही लॉकअप में बंद होने की वजह
नेल्लोर। तेलंगाना से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी दांग हो जाएंगे दरसल मामला ये है की दो मुर्गे 25 दिन से थाने के लॉकअप में बंद हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। जिन सट्टेबाजों के चक्कर में इन्हें पकड़कर लाया गया था, वह तो जमानत लेकर बाहर निकल गए लेकिन मुर्गे लॉकअप में रह गए।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- यह मामला तेलंगाना के खम्मम जिले का है जहां, मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था। दरअसल, संक्राति फेस्टिवल के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था जिसपर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर रेड मारी और 10 लोगों को मौके से अरेस्ट किया। साथ में दो मुर्गे और एक बाइक भी जब्त की। बाद में सभी सट्टेबाज जमानत लेकर बाहर निकल गए लेकिन मुर्गों पर क्लेम करने कोई नहीं आया। यह मुर्गे केस के सबूत के रूप में थाने में बंद हैं।
मुर्गो की जगाई जाएगी बोली-
इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ केस की हियरिंग के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों के छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगाएगा, उसे दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे







.jpeg)












