बड़ी खबर : हमले में दो राष्ट्रीय पक्षियों की हुई मौत...
जौनपुर : भयंकर ठंड में पेट की भूख राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए जान पर भारी पड़ रही है। भोजन की तलाश में सिवान से लेकर बस्तियों तक जाने पर मोर आवारा कुत्तों का शिकार बन रहे हैं।
सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में एक सप्ताह के भीतर कुत्तों के हमले में दो मोर की जान जा चुकी है। उक्त गांव स्थित राजा साहब के बंधे के पास दोपहर कुत्तों के झुंड ने चारा चुग रहे मोर पर हमलाकर मार डाला। एक सप्ताह पूर्व भी सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उसी स्थान के पास एक अन्य मोर को मारकर कुत्तों को नोंचते देखा था। ग्रामीणों ने मृत मोर को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।







.jpeg)












