बड़ी खबर: दो जहाज आमने सामने टकराएं, एक की मौत, दूसरा लापता
टोक्यो: जापान के दक्षिण-पश्चिमी नागासाकी प्रान्त में सासेबो तट के पास एक मालवाहक जहाज और छोटे जहाज की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य अभी लापता है। तटरक्षक के अनुसार यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। मालवाहक जहाज से टकराने के बाद छोटा जहाज समुद्र में पलट गया।
दुर्घटनास्थन पर पहुंचे बचाव दल को मौके से एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी मौत की पुष्टि मेडिकल स्टाफ ने की। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि 12 वर्षीय किशोर सहित दो अन्य लोग छोटे जहाज पर सवार थे। वहां से गुजरने वाले एक जहाज ने दूसरे व्यक्तक को बचा लिया। जबकि तीसरा व्यक्ति अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि दोनों जहाजों के आपस में टकराने के कारण का अभी पता नहीं चला है।







.jpeg)












