BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग घायल

बड़ी खबर :  काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग घायल
Share

हैदराबादतेलंगाना के हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि MMPS और इंटरसिटी एक्सप्रेस के बीच यह भिडंत हुई है। ट्रेनों के टकराने के बाद कई डिब्बे ट्रेन से उतर गए हैं। वहीं इस हादसे के बाद हड़कंप मंच गया है। शुरुआती तौर पर इसमें रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि दोनों ट्रेनें किस वजह से आमने-सामने से टकराईं फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस हादसे के बाद रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात मच गए थे। वहीं यात्रियों में चिल्ला पुकार मच गई थी। बताया जा रहा है हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजिन दूसरे में भिड़ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा गलत सिग्नल की वजह से हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब कोंगु एक्सप्रेस को MMTS(लोकल) ट्रेन ने टक्कर मार दी। यह हादसा गलत सिग्नल दिखाए जाने की वजह से हुआ है। इस हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को दोबारा रिशेड्यूल किया गया है।

दिल्ली में भी 1 नवंबर को एक कोच पटरी से उतरा था

 

 

दिल्ली में भी 1 नवंबर को ट्रेन के एक कोच के पटरी से उतरने का मामला सामने आ चुका है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन EMU का कोच पटरी से उतर गया था। तब रेलवे प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया था कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कोच पटरी से उतरा है। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जन-धन की हानि नहीं हुई थी।


Share

Leave a Reply