बड़ी खबर : ट्रेन से कटकर दो अज्ञात लोगों की हुई मौत....
फिरोजाबाद : जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत ट्रेन से कटकर दो अज्ञात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है। एक युवक की अमापुर के समीप ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। वही दूसरा युवक थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी स्थित नई आबादी की तरफ रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। सम्भवत: उसकी भी ट्रेन से कटकर मौत हुई है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नही हो सकी थी।







.jpeg)












