बड़ी खबर : नकली नोट खपाते दो युवकों को किया गया गिरफ्तार...
रीवा/सतना : मनगवा के ढाबा संचालक को दो युवक नकली नोट थमा रहे थे। जब ढाबा संचालक ने नोट लेने से इन्कार कर दिया तो खुद को पुलिसवाला बताकर धौंस देने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से सौ-सौ रुपये के तीन नकली नेाट बरामद किए हैं।
आरोपितों के वाहन के आगे और पीछे पुलिस लिखा हुआ था। सतना में भी दो युवकों से सौ-सौ रुपये के दो नकली नेाट बरामद हुए हैं।







.jpeg)












