BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे सरकार ने की बड़ी घोषणा, मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, पढ़े इससे जुडी पूरी खबर...

 बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे सरकार ने की बड़ी घोषणा, मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, पढ़े इससे जुडी पूरी खबर...
Share

मुंबई| इस वक्त महानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। नवाब मलिक ने कहा है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी। मुस्लिमों को आरक्षरण देने के लिए सरकार विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। नवाब मलिक ने कहा कि पिछली देवेंद्र फड़णवीस की सरकार ने शिक्षा में मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण नहीं दिया था। लेकिन उद्धव ठाकरे सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव पास कर मुस्लिमों को शिक्षा में आरक्षण देगी।

पढ़े पूरी खबर- 
नवाब मलिक के मुताबिक- महाराष्ट्र सरकार बजट सत्र के अंतिम दौर में मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव सदन में पेश करेगी। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पास किया जाएगा और मुस्लिमों को शिक्षा में पांच फीसदी आरक्षण दे दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नौकरी में आरक्षण को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है और जल्द ही उस पर फैसला लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार- महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस एनसीपी की सरकार ने भी मुस्लिमों को शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के आरक्षण की व्यवस्था की थी और इस संबंध में अध्यादेश भी जारी किया था। वहीं, दूसरी ओर एनसीपी नेता शरद पवार भी कई बार अपने संबोधन के दौरान मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात का जिक्र कर चुके हैं।

Share

Leave a Reply