BIG NEWS:प्रदेश में आज कुल 89 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 156 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी
रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच में आज विभिन्न जिलों से 89 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। उनमें जिला जशपुर से 39, दुर्ग से 14, रायपुर से 14, रायगढ़ से 5, राजनांदगांव से 5, बलौदाबाजार से 4, बलरामपुर से 4, कवर्धा से 3 और सरगुजा से एक मरीज शामिल है।
आज 156 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है। वही आज एक मरीज की एम्स में मृत्यु हो गयी है बताया जा रहा है वो जांजगीर जिले से है और पहले से लीवर सम्बन्धी रोग से पीड़ित था अब प्रदेश में कुल मौत की संख्या 13 हो गयी है.
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 26, 2020
आज राज्य में 89 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 156 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2545 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 647 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Yk6xgI8SMu







.jpeg)












