BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, PM मोदी पर साधा सीधा निशाना...

भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, PM मोदी पर साधा सीधा निशाना...
Share

नई दिल्ली| रामलील मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अब तक का यह सबसे बड़ा आंदोलन है। सभा को संबोधित करने के बाद शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। रैली में सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,केसी वेनूगोपल,समेत तमाम नेता होंगे शामिल। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए हैं।



-पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि 6 महीने में ही मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उसने नहीं कही थी, 'अच्छे दिन आने वाले है।'

-भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी है तो 100 रूपए किलो प्याज मुमकिन है। बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी ​मुमकिन, क्यों कि देश में रोजगार घट रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, युवा, किसान, प्यापारी सभी इस सरकार में परेशान है। उन्होने कहा कि बीजेपी है तो किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। उन्होने कहा कि भाजपा के राज में ऐसे कानून बन रहे हैं जो ऐसे कानून बन रहे हैं जो हमारे संविधान के खिलाफ हैं। भाजपा है तो देश में चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है। 

-मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। आइए आपको बताते हैं सीएम ने क्या बातें कहीं..

आज की रैली, देश को एक संदेश देगी

आज के नौजवान रोजगार चाहते हैं

मोदीजी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करते हैं

राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने आइ है भाजपा

भाजपा बताए पार्टी से कितने स्वतंत्रता सेनानी हुए

आज मौका मिला है नया इतिहास बनाने का

-राहुल गांधी ने मंच पर पहुंचते ही एक के बाद एक मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आइए बताते हैं राहुल ने क्या बातें कही- 

सही बात बोलने के लिए माफी मांगू

मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी

45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज

जीएसटी लागू करने से देश की अर्थव्यवस्था गिरी

हिंदुस्तान में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी

मोदी ने अर्थव्यवस्था नष्ट करने का काम किया

देश की ग्रोथ रेट आज सिर्फ ढाई फीसदी रह  गई

देश का पैसा अपने करीबी कारोबारियों को दे दिया
 

-सोनिया गांधी भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसी, क्या कुछ कहा देखिये  

देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है
किसानों की दशा देखकर मुझे तकलीफ है
व्यापारियों की आत्महत्या करने की खबर आ रही है
आरबीआई की जेब काटी गई
जनता का पैसा बैंकों तक सुरक्षित नहीं है
बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहा है
सबका साथ सबका विकास कहां गया?

हर रोज संविधान की उड़ रही धज्जियां

 

Share

Leave a Reply