लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आम आदमी को बड़ा झटका: एक बार फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

 आम आदमी को बड़ा झटका: एक बार फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
Share

नई दिल्ली। मार्च के पहले दिन फिर से एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। फरवरी के महीने में गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपए का उछाल आया था। इससे पहले 25 फरवरी को कीमत में उछाल आया था। पहले, 4 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 25 फरवरी को इसमें 25 रुपए का इजाफा हुआ था। फरवरी महीने में रसोई गैस का दाम 100 रुपए बढ़ गया। पिछले एक महीने में कीमत में चौथी बार तेजी आई है और अब तक 125 रुपए बढ़ गए हैं। इसी के साथ कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में घरेलू गैस का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया है।

 दिल्ली में नई कीमत 819 रुपए
- मुंबई में नई कीमत 819 रुपए
- कोलकाता में 845.50 रुपए
- चेन्नई में 835 रुपए हो गई है 

19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का रेट-
वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90.50 रुपए का उछाल आया है। अब दिल्ली में इस सिलिंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है। इससे पहले राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये थी।

Share

Leave a Reply