लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

इंडिगो के कर्मचारियों को बड़ा झटका, सैलरी में कटौती के साथ लीव विदआउट पे

इंडिगो के कर्मचारियों को बड़ा झटका, सैलरी में कटौती के साथ लीव विदआउट पे
Share

मुंबई | कोरोना वायरस महामारी के कारण तमाम एयरलाइंस कंपनियों के उड़ानों पर रोक के बीच देश की सबसे बड़ी विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो एयरलाइन ने मई में सैलरी में कटौती के अलावा, जुलाई तक लीव विदआउट पे का ऐलान किया है। एयरलाइन के इस फैसले से कर्मचारियों को करारा झटका लगा है। 

कंपनी के सीईओ रंजय दत्ता ने कर्मचारियों को भेजे गए एक खत में कहा, हम कर्मचारियों को मार्च तथा अप्रैल की पूरी सैलरी का भुगतान किया, लेकिन यह बात कहते हुए मुझे दुख हो रहा है कि अब मई 2020 के लिए सैलरी में कटौती के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं बचा है।
दत्ता ने कहा, इसके अलावा, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हम मई, जून तथा जुलाई महीने के लिए लिमिटेड, ग्रेडेड लीव विदआउट पे का भी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लीव विदआउट पे 1.5 से 5 दिनों का होगा और लेवल ए या निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए यह लागू नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी में ए लेवल के कर्मचारियों की तादाद कंपनी में काम करने वाले कुल कर्मचारियों का 40 प्रतिशत है और संख्या 27 हजार है। 
इंडिगो ने 19 मार्च को अप्रैल में भुगतान की जाने वाली सैलरी के लिए कहा था कि वह इसमें 25 प्रतिशत तक कटौती कर सकती है, लेकिन सरकार के दबाव में उसे यह कदम वापस लेना पड़ा है।
 

Share

Leave a Reply