BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका: 18 शतक जडऩे वाले ओपनर समेत 15 खिलाड़ी छोड़ेंगे देश!

 श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका: 18 शतक जडऩे वाले ओपनर समेत 15 खिलाड़ी छोड़ेंगे देश!
Share

नई दिल्ली। श्रीलंकाई क्रिकेट के दिन फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे हैं। अपनी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 2-0 से हुए सफाए के बाद अब श्रीलंका के कई क्रिकेटरों के देश छोडऩे की आशंका बढ़ गई है। श्रीलंका के कई खिलाड़ी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना छोड़कर अमेरिका का रुख करने पर विचार कर रहे हैं, जिसने श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल मचा दी है।
 
 
टीम में उचित मौके न मिलने और वेतन में कटौती के कारण श्रीलंका के कई सीनियर और घरेलू क्रिकेटर अब देश छोड़कर अमेरिका में बसने पर विचार कर रहे हैं, जहां वे अमेरिकी क्रिकेट के लिए खेल सकते हैं। इन खिलाडिय़ों में 18 शतक जडऩे वाले उपुल थरंगा और दुष्मंत चमीरा समेत कम से कम 15 खिलाडिय़ों के नाम हैं, जो अगले महीने तक अमेरिका का रुख करने की तैयारी में हैं।
 
 
एक श्रींलकाई अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ये क्रिकेटर अपने देश में सही मौके न मिलने और आर्थिक तौर पर भी अच्छा समर्थन न मिलने से हताश हैं और नए विकल्प तलाश रहे हैं। पिछले महीने ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या के अमेरिका जाने के फैसले के बाद अब अन्य क्रिकेटर भी इसी रास्ते पर चलने का मन बना चुके हैं। इस स्थिति ने श्रीलंकाई क्रिकेट को मुश्किल में डाल दिया है।
 

श्रीलंका के सीनियर ओपनर उपुल थरंगा, तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा, अमिला अपोंसो, मलिंडा पुष्पकुमारा, दिलशान मुनवीरा, लाहिरू मधुशनका, मनोज सरतचंद्रा और निशान पेरीस जैसे राष्ट्रीय टीम और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के खिलाड़ी अमेरिका जाने का मन बना चुके हैं। ये खिलाड़ी मार्च तक अपने देश में क्रिकेट छोड़कर अमेरिका चले जाएंगे।

 
अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे एक क्रिकेटर ने कहा है कि देश में उनके लिए कोई भविष्य नहीं है और इसलिए अमेरिका जा रहे हैं, जो दुनिया के अलग-अलग देशों के क्रिकेटरों को मिलाकर एक नई टीम तैयार करना चाह रहा है। इस खिलाड़ी के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड के पैसा घटाने और हमारा कॉन्ट्रेक्ट (दूसर दर्जे के खिलाड़ी) फिर से न बढ़ाने के हालिया फैसले के बाद कई खिलाड़ी जाने की योजना बना रहे हैं। वहां कम से कम सालाना 50 हजार डॉलर यानी करीब 97 लाख श्रीलंकाई रुपये दिए जाते हैं। बड़े स्तर पर खिलाडिय़ों का पलायन होगा और वैसे भी श्रीलंका में हमारे लिए कोई अच्छा भविष्य नहीं है।

Share

Leave a Reply