BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीम इंडिया को बड़ा झटका: चोट के चलते सिडनी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये दिग्गज खिलाडी

 टीम इंडिया को बड़ा झटका: चोट के चलते सिडनी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये दिग्गज खिलाडी
Share

सिडनी/नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव की इंजरी को लेकर एक बड़ी अपडेट है। उमेश अब सिर्फ तीसरे टेस्ट से ही नहीं बल्कि सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उमेश अब वापस भारत लौट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उमेश बुधवार रात भारत लौट गए। वो वहां जाकर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब करेंगे। उमेश यादव को मेलबर्न में खेले तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर होकर घर वापस लौटने वाले मोहम्मद शमी के बाद उमेश यादव दूसरे गेंदबाज हैं।

मेलबर्न टेस्ट में उमेश को चोट दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान लगी। वो भारतीय पारी का 8वां ओवर डाल रहे थे। तभी इस ओवर की तीसरी गेंद डालते वक्त वो लड़खड़ा गए। दर्द से कराहने लगे। नौबत ये तक आ गई कि मैदान पर फीजियो को आना पड़ा। लेकिन, उमेश की चोट में कोई सुधार नहीं दिखा। और वो लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर चले गए।

उमेश जब चोटिल हुए तब वो दूसरी पारी में अपना चौथा ओवर डाल रहे थे। वो 3.3 ओवर गेंद डाल चुके थे और 5 रन देकर जो बर्न्स के तौर पर अपनी टीम को एक बड़ी सफलता भी दिला चुके थे। लेकिन, क्या पता था कि उनकी चोट इतनी घातक होगी कि वो अब पूरी सीरीज में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी पर नजर-
डॉक्टर्स ने उमेश के काफ इंजरी होने की बात कही। उनका स्कैन हुआ और ये बात निकलकर सामने आई कि वो तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यानी, मेलबर्न की इंजरी के साथ ही उमेश यादव के ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी अंत हो गया। अब उनकी नजर चोट से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करने पर होगी।
 

Share

Leave a Reply