नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा अपडेट...गोवा पुलिस अब CBI को सौंपेगी केस

सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा अपडेट...गोवा पुलिस अब CBI को सौंपेगी केस
Share

 पणजी: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट हत्या के मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले गोवा पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अब तक सुधीर सांगवान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे।

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा के एक रेस्टोरेंट में 23 अगस्त को मौत हुई थी। उन्हें रेस्टोरेंट से अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथ सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। वहीं अब सोमवार को गोवा सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। इस मामले में रविवार को खाप पंचायत हुई थी, जिसमें इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की गई थी।


Share

Leave a Reply