Bigg Boss 14: सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आयी शहनाज गिल, प्रोमो आया सामने
बिग बॉस 14 वीकेंड के वार इस बार बेहद धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 14 के घर में शो की एक एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल एंट्री करने वाली हैं। शहनाज घर में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन करती दिखाई देंगी।
पढिये पूरी खबर-
मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में शहनाज गिल सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल टशन के साथ घर में एंट्री करती नजर आ रही हैं। आते ही शहनाज गिल ने सलमान खान से कहा कि आपने मेरी ड्रेस के साथ मैचिंग क्यों नहीं की। ये बात सुनकर सलमान खान ने कहा कि नहीं कर पाया। सॉरी मुझे माफ कर दो। जिसके बाद शहनाज गिल ने सलमान खान को बिना देर किए माफ भी कर दिया। आगे शहनाज गिल ने कहा कि मुझे आपको गले लगाना है। शहनाज की ये बात सुनकर सलमान खान बोले कि हम दोनों तो बहुत दूर हैं। ऐसे में शहनाज गिल ने फील करके दूर से ही सलमान खान को हग कर लिया। इतना ही नहीं शहनाज गिल ने मौका पाते ही सलमान खान को आई लव यू भी बोल डाला। सलमान और शहनाज की मस्ती यहीं नहीं रुकती, दोनों मिलकर आगे कंटेस्टेंट्स के साथ एक लव गेम भी खेलते हैं।







.jpeg)












