बिहार चुनाव ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पढ़ें पूरी खबर
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण समेत पार्टी केई नेता मौजूद थे।
पढ़ें : फ्रिज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा, `बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23,000 करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि स्तर क्या था और जब प्रशासन जनता के लिए काम करता तो ये ही नतीजा होता है।`
पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल
निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, `भारत में कम से कम 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर आ गए हैं। अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं। देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा जिससे बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए।`

सीतारमण ने कहा, `मैं राज्य के सभी लोगों से एनडीए को वोट देने और जीतने की अपील करती हूं। नीतीश कुमार अगले 5 साल तक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। बिहार, भारत का एक प्रगतिशील और विकसित राज्य बन जाएगा।`







.jpeg)












