बाज़ार से घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशो ने किया गैंगरेप, इसके बाद काटे महिला के बाल
राजस्थान के नागौर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. श्री बालाजी थाना क्षेत्र में एक 35 साल की महिला से आरोपियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके बाल भी काट दिए. आरोपियों ने महिला के साथ जमकर पिटाई की और उसे 6 घंटे बंधक बनाकर रखा. खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने छोटे बच्चों के साथ कहीं से आ रही थी. तभी तीन आरोपी बाइक पर आए और उसका रास्ता रोक लिया.
एक आरोपी ने महिला के पेट में लात मारी, जिस वजह से वह नीचे गिर गई. फिर आरोपी उसे घसीटते हुए पास में स्थित अपनी ढाणी में ले गए, जहां आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए. उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन बुधवार को घर का सामान लेकर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके पेट पर लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया. फिर वह लोग उसे घसीटते हुए अपनी ढाणी में ले गए जहां उसके साथ मारपीट की. उसके बाल काटे और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. सूचना मिलते ही नागौर CO विनोद सीपा मौके पर पहुंच गए. पीड़िता को JLN हॉस्पिटल नागौर में मेडिकल के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे बाकी आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है.







.jpeg)












