नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा के अशोक बजाज का बयान इस बार के पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाता कांग्रेस को नकार देगी

भाजपा के अशोक बजाज का बयान इस बार के पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाता कांग्रेस को नकार देगी
Share

रायपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशोक बजाज ने पंचायत चुनावों में ग्रामीण विकास को ठप करने का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। श्री बजाज ने कहा कि पिछले एक साल के कुशासन तथा वादाखिलाफी से जनता त्रस्त है जिसकी वजह से कांग्रेस का जलाधार खिसक रहा है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री बजाज ने कहा कि कर्जमाफी, धान खरीदी, शराब बन्दी, बेरोजगारी भत्ता आदि मुद्दों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह छलावा और सियासी नौटंकी की है, उससे गरीब-मजदूर, किसान, आदिवासी, महिलाएँ, युवा समेत सभी वर्ग के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। श्री बजाज ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि भाजपा के सुराज को याद करके प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने का कार्य किया है। अब कार्यकर्ता दुगुने उत्साह के साथ प्रदेश सरकार की बदनीयती, कुनीतियों और विफल नेतृत्व क्षमता के बिन्दुओं पर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करेंगे और पंचायत चुनावों में भाजपा की पूर्ण विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री बजाज ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने अपने सालभर के कार्यकाल को सियासी नौटंकियों में जाया किया और प्रदेश के विकास और जनकल्याण का एक भी ऐसा काम नहीं किया कि वह उसे उपलब्धि के तौर पर गिना सके। किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी और शराबबन्दी में प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के चलते प्रदेश सरकार ने गांवों के किसानों और सभी वर्गों को ठगने का काम ही किया है और अब पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाता कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाने का पक्का मन बना चुके हैं।
 


Share

Leave a Reply