BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारिया शुरू, जेपी नड्डा बनाएंगे रणनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारिया शुरू, जेपी नड्डा बनाएंगे रणनीति
Share

 चंडीगढ़. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला हैं, और इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से इसके लिए तैयारिया चालू कर दी है|  इसी सिलसिले में भाजपा ने मंगलवार को चुनावी राज्य में संभावित गठबंधन और पार्टी द्वारा लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर विचार-विमर्श किया. प्रदेश के आगामी चुनाव में भाजपा बिना शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएगी. हाल ही में कृषि कानूनों को लेकर मतभेद के चलते शिअद ने भाजपा के साथ अपना 23 साल पुराना साथ छोड़ दिया था|

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा राज्य के चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ मंगलवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे, सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान पंजाब में नए राजनीतिक गठबंधनों और समीकरणों को लेकर चर्चा हो सकती है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संग शिअद के गठबंधन के बाद, भाजपा 117 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बदले जातीय और राजनीतिक समीकरणों पर ध्यान दे रही है|

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, 'सामूहिक रूप से दलित वोट बसपा के साथ नहीं है. साल 2017 में बसपा ने 111 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और करीब-करीब सभी जगहों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा था. राज्य में दलितों की आबादी 32 प्रतिशत है और फिर भी पार्टी अपनी धाक जमाने में नाकाम रही है. यही एक हिस्सा है, जहां हम दलित समुदाय के लिए शुरू की गई केंद्रीय योजनाओं के बदले मतदाताओं से उनका समर्थन मांग सकते हैं.'

 

शिअद और बसपा में 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन
गौरतलब है कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बीते 12 जून को गठबंधन कर लिया. मायावती नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी. बसपा पंजाब के मालवा क्षेत्र में सात, माझा में पांच और दोआबा में आठ सीटों पर चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. दोनों दलों के बीच यह गठबंधन 25 साल बाद हुआ है. इससे पहले 1996 में दोनों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें 13 में से 11 सीटें उनके हिस्से में आई थीं.


Share

Leave a Reply