नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा के सुन्दरानी ने लगाया सरकार पर आरोप बोले राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद

भाजपा के सुन्दरानी ने लगाया सरकार पर आरोप बोले राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति और अराजकता को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल दागा है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि अब अराजक और आपराधिक तत्त्वों का हौसला इतना बढ़ गया है कि प्रशासनिक अधिकारियों तक से वसूली के लिये वे मारपीट करने लगे हैं।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने बिलासपुर संभाग के कोटा क्षेत्र के भनवारकण्टक स्थित मरही माता मन्दिर में सपरिवार दर्शनार्थ पहुँचे डिप्टी कलेक्टर से हुई मारपीट की घटना को प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के लिये शर्मनाक बताया है। यह स्थिति बताती है कि मौजूदा प्रदेश सरकार प्रदेश को अपराधों की अन्धी गली में धकेलने पर आमादा है। उक्त मन्दिर परिसर में कतिपय अपराधी डिप्टी कलेकेटर से पैसे मांगने लगे और पैसे नहीं देने पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को मारा-पीटा भी! बाद में ये बदमाश फरार हो गए। श्री सुन्दरानी ने कहा कि यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की डींगे हाँकने वाली प्रदेश सरकार की हालात बताने को काफी है। समूचा प्रदेश अपराधियों के लिये पनाहगाह हो गया है, जहाँ रोज अपहरण, बलात्कार, मारपीट, लूट-चोरी, हत्याएँ करके अपराधी कांग्रेस नेताओं के राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था और लोगों की जान-माल की हिफाजत में विफल सिद्ध हो रहा है। प्रदेश की पुलिसिंग को दुरुस्त करने की ओर प्रदेश सरकार की कोई रुचि नहीं है और वह पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल सिर्फ ‘बदलापुर की राजनीति’ में कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ में सालभर में आपराधिक वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।
 


Share

Leave a Reply