इन नगर पालिकाओं और पंचायतो में बीजेपी का परचम, जाने पूरी खबर...
जांजगीर-चांपा। पांच नगर निगमों सहित नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहे हैं इसी के साथ ही पार्षदों की वोटिंग होने के बाद धीरे-धीरे नतीजे सामने आरहे है जिसमे जांजगीर चांपा के चन्द्रपुर नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी है। बीजेपी के अनिल अग्रवाल अध्यक्ष और राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। बीजेपी को कुल 9 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 वोट मिले।
-अकलतरा नगर पालिका में बीजेपी की शांति भारते अध्यक्ष और निर्दलीय दिवाकर राणा उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में बीजेपी को 12, और कांग्रेस को 8 मिले।
-मुंगेली नगर पालिका निगम में भी बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। भाजपा के संतूलाल सोनकर अध्यक्ष चुने गए है।
-धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यहां पुष्पलता देवांगन अध्यक्ष और दुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष चुने गए।
-बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। यश वर्धन वर्मा अध्यक्ष चुने गए।
-बलौदाबाजार नगरपालिका में बीजेपी का कब्जा। चितावर जायसवाल अध्यक्ष और प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष बने।







.jpeg)












