BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महाराष्ट्र में फिर से BJP सरकार, आज शाम को CM पद की शपथ लेंगे फडणवीस...डिप्टी CM होंगे शिंदे

महाराष्ट्र में फिर से BJP सरकार, आज शाम को CM पद की शपथ लेंगे फडणवीस...डिप्टी CM होंगे शिंदे
Share

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासत में करीब दो हफ्ते से चला आ रहा सियासी घमासान अब नई सरकार के गठन के साथ खत्म होता दिख रहा है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7.30 बजे ही तीसरी बार मु्ख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. शिवसेना के बागी नेता महाराष्ट्र की नई सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिंदे गुट के साथ मिलकर ही बीजेपी नई सरकार बनाने जा रही है. पहले एक जुलाई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है.

दोनों गुटों से मंत्रियों के नाम तय

इसके अलावा 3 जुलाई को बाकी दोनों गुट के 3-3 मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. दोनों नेता राज्यपाल से मुलाकात कर रहे हैं और कुछ देर में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. बीजेपी कोटे से आज गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, सुधीर मनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल मंत्री हो सकते हैं. वहीं शिंदे गुट से भरत गोगावले, उदय सामंत, तानाजी सावंत, संजय शिरसाट और संदीपान भुमरे को मंत्री बनाया जा सकता है.

राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दोनों नेता संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर सकते हैं जो राजभवन में ही आयोजित की जाएगी. शिंदे गुट ने हिन्दुत्व के नाम पर शिवसेना को महाविकास अघाड़ी सरकार से अलग होने की अपील की थी लेकिन एनपीसी और कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सूबे में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया था. शिंदे गुट खुद को असली शिवसेना बताता आ रहा है लेकिन दूसरी ओर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को खुली चुनौती दे चुके हैं.

उद्धव ने दिया CM पद से इस्तीफा

बीते दिन मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान करते हुए उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. इससे पहले शिंदे गुट के कई नेताओं के घरों पर शिवसैनिक हमले कर चुके हैं जिसके बाद केंद्र ने 15 बागी नेताओं को सुरक्षा देने का फैसला किया था. बगावात के बाद पहले शिंदे गुट के विधायक सूरत और फिर गुवाहाटी में ठहरे हुए थे. लेकिन अब बागी विधायकों ने गोवा को अपना नया ठिकाना बना लिया है और जल्द शपथ ग्रहण के लिए उनकी मुंबई वापसी हो सकती है. 
 

Share

Leave a Reply