BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस ने कहा भाजपा किसानों के लिए घडिय़ाली आंसू बहा रही है, जाने पूरी खबर

कांग्रेस ने कहा भाजपा किसानों के लिए घडिय़ाली आंसू बहा रही है, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं द्वारा धान खरीदी पर की जा रही बयानबाजी को खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेताओं के आरोप पूरी तरीके से गलत निराधार एवं अविश्वसनीय है। भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि हर हाल में सरकार 2500 रू. प्रति क्विंटल के दर से धान खरीदी करेगी जिस पर केन्द्र की भाजपा सरकार अडंगे लगा रही है।  2500 रू. प्रतिक्विंटल में धान खरीदने पर छत्तीसगढ़ का चांवल केन्द्र सरकार नहीं खरीदेगी। 


त्रिवेदी ने कहा है कि इस साल दीवाली के पहले तक बारिश होती रही। खेत गीले है। ब्यारा-कोठार-धान खरीदी के फड़ गीले थे। जिन किसानों ने दीवाली के पहले फसल काट ली थी उन्हें करपा उठाने और सुखाने में भी परेशानी हुयी है। इसे देखते हुये धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करके 15 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी की अविध कम नहीं की गयी है। किसान विरोधी भाजपा इसे लेकर दुष्प्रचार कर रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 वर्ष तक किसानों से सिर्फ  धोखाधड़ी और वादाखिलाफी ही की है, और अब उसके नेता किसानों के लिये घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के सांसदों ने जरूर मतदाताओं के प्रति, छत्तीसगढ़ के प्रति और किसानों के प्रति दायित्व को पूरा नहीं किया, ऊपर से भाजपा के नेता आंदोलन की धमकी देते है।
 

Share

Leave a Reply