BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र, जाने बीजेपी ने क्या क्या घोषणाएँ की है

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र, जाने बीजेपी ने क्या क्या घोषणाएँ की है
Share

रायपुर | प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आज पार्टी की ओर से संकल्प (घोषणा) पत्र जारी कर दिया। 40 पन्नों के संकल्प पत्र में 36 बिन्दू शामिल किये गये है। 

पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में मीडिया के समक्ष संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य नेता मौजूद थे। 
बृजमोहन अग्रवाल ने संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता से दो वोट देने का अधिकार छीन लिया है, इसके बावजूद जनता एक वोट देकर न्याय करेगी इसका पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही घबराई हुई है। जिसके चलते चुनाव को अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया है। 
भाजपा का संकल्प पत्र 40 पन्नों का है जिसमें 36 बिन्दूओं को शामिल किया गया है। इन्हीं बिन्दूओं को लेकर भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में जनता के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील करेगी। 
 
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प पत्र हम जारी कर रहे हैं, इस में 36 बिंदु है, महिला, युवा, स्वास्थ्य, स्मार्ट गवर्नेंस, खेल, विकास, विरासत को प्रमुख रूप से लिया गया है।
जनता के 2 वोट के अधिकार को सरकार ने छीनकर 1 वोट किया है। यही एक वोट से जनता सरकार को जवाब देगी।
कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए एक भी पूरा नहींकिया। इसे पूरा करने के लिए हम सरकार पर दबाव बनाएंगे।
मंत्री धमकी देते हैं कि वोट नही दोगे तो पैसा सुकमा ले जाएंगे।
चुनाव के पूर्व ताबड़तोड़ शिलान्यास किए गए लेकिन एक भी पूरा नही किया गया।
प्रॉपर्टी टैक्स को अगले वर्ष माफ करवाने के लिए भाजपा अब सरकार को मजबूर करेगी।
घर घर मे नल लगाने का काम भाजपा निकाय जीतने पर करेगी।
मृत्यु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र मोबाइल के माध्य्म से लोगों को मिले इसके लिए काम किया जाएगा।
शहरी गरीब बच्चों के लिए कोचिंग की नि:शुल्क व्यवस्था करवाई जाएगी।
अभी पूरे देश मे निर्भया मामलों की चर्चा है जितने भी मजनू स्पॉट हैं वहाँ कैमरे लगाए जाएंगे।
महिला कमांडो और बच्चियों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग आत्मरक्षा के लिए दी जाएगी।
निगम की स्कूलों में स्मार्ट रूम आदि की व्यवस्था की जाएगी।
पर्यावरण की चिंता पूरे विश्व मे हो रही है चुने हुए जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक बार डीजल पेट्रोल से मुक्त वाहन में चलें इसकी व्यवस्था की जाएगी।
वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, कबाड़ से जुगाड़ की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
शहरों की सड़कों पर मवेशी होने से दुर्घटना और मौत हो रही है इसके किए काम किया जाएगा।
छोटे छोटे व्यवसाय सभी वार्डों में छोटी छोटी दुकानें बनाई जाएंगी।
तेलीबांधा के जैसा वेंडर जोन घोषित कराया जाएगा।
निराश्रित और विधवा पेंशन के लिए कार्ड की व्यवस्था होगी जो एटीएम कार्ड की तर्ज पर होगा।
इसके  साथ ही अन्य घोषणा भी संकल्प पत्र में शामिल की गई है।
 
 

 


Share

Leave a Reply