नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र

कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र
Share

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र के जवाब में अपना आरोप पत्र जारी किया है। भाजपा के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश मंत्री द्वय विजय शर्मा, ओपी चौधरी ने पत्रकारवार्ता में अपना आरोप पत्र जारी किया।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 2-3 दिन पहले कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया हैं। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने जनघोषणा जारी किए थे। उसके बाद 2019 कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी घोषणा पत्र जारी किए थे। ये तीनों घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस सरकार में 3 साल में अब तक जनता के लिए कोई काम नही हुआ है।

वही ऑनलाइन मकान नक्शा पास को लेकर भाजपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पूर्वर्ती सरकार की योजनाओं के अलावा कोई नई योजना अब तक लागू नही हुई है। उन्होंने कहा कि निकायों को तीन-तीन महीने से तनख्वा नही दे पा रही है, डेढ़ सौ करोड़ का बिजली बिल अब तक निकायों के भुगतान नही हो पाया है। सभी निकायों में भूमाफियाओं का बोलबाला है।

अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि पहले के घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे पूरे किए है। जब भजपा की सरकार थी, 5 साल पहले प्रदेश के नगरीय निकाय में राजस्व रिकार्ड के नक्शे ऑनलाइन हो चुकी है। उन्होंने कहा पिछले 3 साल में कांग्रेस सरकार ने स्वच्छता के लिए क्या किया? जो भाजपा शासन काल में जो काम हुए थे, उसी को विज्ञापनों में बता रहें हैं। जितनी योजनाएं चल रही हैं, जैसे राशनकार्ड, आवासीय पट्टा, जमीनों को फ्री होल्ड करना, स्लम स्वास्थ्य योजना, नल जल योजना शामिल हैं।
 


Share

Leave a Reply