BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धान खरीदी की मियाद बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा 07 फरवरी को सभी जिलों में सौंपेगा ज्ञापन

धान खरीदी की मियाद बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा 07 फरवरी को सभी जिलों में सौंपेगा ज्ञापन
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने धान खरीदी की मियाद नहीं बढ़ाने के प्रदेश सरकार के एलान का कड़ा विरोध किया है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि आगामी 07 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा इस निर्णय के खिलाफ धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी की निर्धारित अवधि 15 फरवरी है और गिनती के बचे इन दिनों में प्रदेश के सभी किसानों का पूरा धान खरीदने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार लाखों मीटरिक टन धान की खरीदी कैसे करेगी, जबकि इस अवधि में छुट्टियां भी पड़ेंगीं। प्रदेश सरकार ने किसानों का पूरा धान नहीं खरीदने की जिस बदनीयती का परिचय देकर किसानों को खून के आंसू रुलाने का काम किया है, उससे प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चरित्र और निकम्मापन जाहिर हो रहा है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेशभर में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य व मंडल पदाधिकारी-सदस्य आगामी 07 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ाने की मांग करेंगे।
 


Share

Leave a Reply