BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीजेपी नेता आपस में भिड़े,वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने चुटकी लेते हुए अपने ​ट्वीट में पोस्ट करते हुए लिखा

बीजेपी नेता आपस में भिड़े,वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने चुटकी लेते हुए अपने ​ट्वीट में पोस्ट करते हुए लिखा
Share

भिलाई, हालही में भाजपा का एक वी​डियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेमेतरा जिले के नवागढ़ भाजपा में खुलकर गुटबाजी दिखी। खाद की किल्लत को लेकर सोमवार को बीजेपी ने प्रदेशभर में धरना किया। इसी दौरान नवागढ़ भाजपा में खुलेआम गुटबाजी देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए।
इस वीडियो को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने चुटकी लेते हुए अपने ​ट्वीट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि रमन सरकार में संस्कृति मंत्री रहे दयाल दास बघेल और बीजेपी के महामंत्री के बीच सडक पर हुआ यह सार्थक संवाद बिना चेहरे वाली @BJP4CGState की प्रभारी @PurandeswariBJP जी और @drramansingh जी तक पहुंचे। सड़क पर भाजपा के संस्कार और सुवचनों का पाठ कीजिए और दूसरों को उपदेश देना बंद कीजिए। दरअसल नवागढ़ में खाद-बीज की कमी को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 

इसके बाद देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया। बीच सड़क में ही कार्यकर्ता इकठ्ठा हो गए। घटना के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक हंगामे और आपसी विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। वहीं सत्र के शुरुआत के साथ-साथ राजधानी समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। किसानों के मुद्दों को लेकर BJP किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा ने कहा कि राज्य सरकार सहकारी समिति का कोटा कम कर निजी व्यापारी और दलालों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खाद में मिट्टी मिलाकर किसानों को बेचने का आरोप लगाया।


Share

Leave a Reply