भाजपा नेताओं ने राज्योत्सव से बनाई दूरी, नहीं पहुंचे सांसद सुनील सोनी और नेता प्रतिपक्ष
रायपुर: एक ओर जहां छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में पूरा प्रदेश जश्न में डूबा हुआ है वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रायपुर सांसद सुनील सोनी और नेता प्रतिपक्ष का नाम तो आमंत्रण में छापा गया था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पता चला है की कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रण नहीं देने व वर्तमान सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्व अटल बिहारी बाजपाई जी की अनदेखी की वजह से नाराज थे इस कारण उन्होंने पुरे कार्यक्रम से दुरी बना ली.







.jpeg)












