BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर
Share

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में विवाद के चलते बुधवार की रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। इस दौरान 6 अन्य भी घायल हो गए। हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह प्रशासन इन सातों आरोपियों के घर के अवैध हिस्से तोड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित राजा वर्मा उर्फ राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में जानकारी ली है। उन्होंने कहा है कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर का है, जहां पर जा खाली प्लॉट पर हो रहे बोरिंग को लेकर व बोरिंग से उड़ने वाली धूल को कम करने की बात पर युवक पर 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष उदल सिंह चौहान का बेटा सुरजीत के सीने पर चाकू और सर पर पाइप मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिगडंबर गांव के गुस्साए लोगों ने बाइपास पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स पर भी पथराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर मामले पर काबू पाया। इसके बाद गुरुवार की सुबह आरोपियों के मकानों को भी जमींदोज करने का काम जिला प्रशासन और नगर निगम ने शुरू कर दिया।

फिलहाल आरोपी परिवार फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद लोकेश वर्मा, मलकेस वर्मा, मन्नू कन्हैया लाल, रोहित बनबारी, भूरा सुंदर, दरसन प्रकाश और राकेश डान को चिन्हित किया गया है। सभी की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं बीजेपी नेता उदल सिंह चौहान ग्रामीण के पूर्व नगर अध्यक्ष बताए जाते हैं।

घर तोड़ने पहुंचा बल क्षेत्र में रातभर गहमागहमी का मौहाल रहा। गुरुवार सुबह प्रशासन द्वारा घटना में चिन्हित आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एडीएम पवन जैन और बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन आठ जेसीबी सहित मौके पर है। गुर्जरखेड़ा में आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्रीजी के स्पष्ट निर्देश हैं कि कहीं पर भी अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बख़्शा नहीं जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इंदौर ज़िले में अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एडीएम पवन जैन ने बताया है कि कल रात हुई घटना में युवक सुजीत ठाकुर की मृत्यु के बाद सात आरोपियों को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में कहा है कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर के महू के किशनगंज की घटना के मुख्य आरोपी राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।


 


Share

Leave a Reply