BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने की प्रत्याशी से नोटों की मांग, कॉल रिकॉर्डिंग हो रही वायरल, जाने कौन है वो

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने की प्रत्याशी से नोटों की मांग, कॉल रिकॉर्डिंग हो रही वायरल, जाने कौन है वो
Share

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी से पैसे मांगने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि टिकट के बदले लाखों रूपए की डिमांड की जा रही है. वायरल ऑडियो का दावा किया जा रहा है कि लाखेनगर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा किसी यशवंत नाम के पार्षद उम्मीदवार से टिकट के एवज में नोटों का बंडल मांग रहा है.

वायरल ऑडियो में मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशी से कहता है कि टिकट के पहले बंडल (पैसा) आना चाहिए, तभी तो चुनाव प्रचार में खर्चा करेंगे. तुम दावेदारी अच्छे से करोगे तभी तो टिकट मिलेगा. बंडल का व्यवस्था करो. पर्यवेक्षक को भी खर्चा देना पड़ता है. तुम अपना टिकट फाइनल समझो. एकात्म परिसर में बैठक है, वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंच जाना.


Share

Leave a Reply