BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यो के भाजपा अध्यक्षों को दिये निर्देश, जानिए यहाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यो के भाजपा अध्यक्षों को दिये निर्देश, जानिए यहाँ
Share

 नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्यो के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों को पत्र लिखकर 21 से 30 जून के बीच प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों का ऑनलाइन आयोजन करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्हें विधानसभा चुनावों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा गया है। नड्डा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि भाजपा कोरोना राहत कार्य का विस्तार करने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दो लाख महिला और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी।

नड्डा ने राज्य इकाइयों के प्रमुखों को पत्र लिखकर किए निर्देश जारी

राज्य इकाइयों के प्रमुखों को लिखे पत्र में नड्डा ने इस सिलसिले में निर्देश जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश नेताओं को विधानसभा सत्रों की शुरुआत और समापन, शोक प्रस्ताव, आगामी विधानसभा चुनावों के अलावा अन्य गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए कहा है।

जिला स्तर पर एक से 15 जुलाई के बीच भाजपा कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन

उन्होंने जिला स्तर पर एक से 15 जुलाई के बीच कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने सभी राष्ट्रीय महासचिवों को 31 जुलाई से पहले संबंधित राज्य लौट जाने को भी कहा है।

नड्डा के पत्र के अनुसार, 18 जून को 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय संकट का मुकाबला' विषय पर आनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसका संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, दिलीप सैकिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी करेंगी।


Share

Leave a Reply