BIG BREAKING : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है | खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दिनों वो बंगाल दौरे पर थे। बंगाल से लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जेपी नड्डा ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की है।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 13, 2020







.jpeg)












