BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के लोग न तो छत्तीसगढ़ी जानते हैं और न ही मुहावरे: भूपेश बघेल

भाजपा के लोग न तो छत्तीसगढ़ी जानते हैं और न ही मुहावरे: भूपेश बघेल
Share

 डॉ. चरणदास के बचाव में सामने आये पूर्व सीएम

रायपुर । नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान के चलते राज्य में सियासी बवाल मचा है। जब से उन्होंने पीएम का सिर फोड़ देने वाला आदमी चाहिए कहा है तब से सियासी उठापठक चल रही है। अब उनके बचाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग न तो छत्तीसगढ़ी जानते हैं और न ही मुहावरे।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए डॉ. महंत के बचाव में कहा कि, इस मुहावरे को भाजपा के नेता कभी नहीं समझ पाएंगे। वे छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को भी नहीं समझ सकते हैं।

बता दें, राजनांदगांव में एक सभा के दौरान डॉ. महंत ने केंद्रीय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि, हमें पीएम नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। इतना ही नहीं उद्योगपति नवीन जिंदल के लिए कहा था कि, हमने ही इन्हें सिर पर चढ़ाया था। ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए।

विवादित बयान देने के बाद डॉ. महंत ने कहा कि, अगर इसका गलत मतलब निकाला गया है तो तहे दिल से हम खेद व्यक्त करते हैं। हम हिंसा पर भरोसा नहीं करते, हम अहिंसक विचारधारा के लोग हैं। साथ ही पीएम मोदी के लिए कहा कि, उन्हें इस तरह नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से हराना चाहते हैं। उनके प्रति हमारे मन में गलत भावना नहीं है।


Share

Leave a Reply