BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा - अरविंद केजरीवाल का चेहरा हुआ बेनकाब, जाने पूरी खबर

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा - अरविंद केजरीवाल का चेहरा हुआ बेनकाब, जाने पूरी खबर
Share

ई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की पहचान आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आप और केजरीवाल का ''गंदा" चेहरा बेनकाब हो गया है जो देश की सुरक्षा के साथ खेल रहे हैं।

पढ़ें : राजधानी में एक पति ने अपनी पत्नी के द्वारा साली के सामने दिए जाने वाले तानों से परेशान होकर कर दी पत्नी की हत्या

नड्डा ने ट्वीट किया कि देश और दिल्ली के लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का ''गंदा" चेहरा देख लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '' राजनीतिक लालसा के लिए केजरीवाल और उनके लोगो ने देश की सुरक्षा तक को बेच तक दिया। पहले केजरीवाल सेना का अपमान करते थे और आतंकवादियों की वकालत लेकिन आज तो उनके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालो से सम्बंध सामने आ गए।" 
उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और '' यह राष्ट्र उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो उसकी सुरक्षा के साथ खेलते हैं। केजरीवाल और उनकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी है। दिल्ली के लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे।" उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन पीएफआई के साथ तस्वीरें देखी हैं।
 

Share

Leave a Reply