नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि असम की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस...

 भाजपा अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि असम की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस...
Share

मुख्यमंत्री बघेल पर भाजपा का पटलवार
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। उसेंडी ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ, भ्रम और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि इस बिल से पड़ोसी देशों के प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देना वसुधैव कुटुम्बकम् की भारतीय अवधारणा के अनुकूल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस बिल को अराजकता फैलाने वाला बताए जाने पर  उसेंडी कहा कि साम्प्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को पहले अपने शासनकाल को झांक लेना चाहिए कि दंगा, लड़ाई-झगड़ा कराके देश को अराजकता के दौर में लाने, सन् 84 में सिख दंगों में हजारों सिखों को मौत के घाट उतारने व आपात काल लागू करने का काम कांग्रेस ने किया था। कांग्रेस ने पहले जैसे कर्म किए हैं, उसकी सोच अब भी वैसी ही है। वह आज भी अराजकता फैलाने का काम कर रही है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में कांग्रेस वही आग लगाकर वोटों की राजनीति करके अपनी रोटी सेंक रही है।
 
 उसेंडी ने कहा कि सीएम भी कांग्रेस द्वारा फैलाई उन्हीं अफवाहों को दोहरा रहे हंै, जिसके कारण असम आज परेशान है। भाजपा की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार शरणार्थी बंधुओं-बहनों को नागरिक यंत्रणा से मुक्त कर एक भातीय नागरिक की हैसियत से सम्मानित जीवन जीने का अधिकार दे रही है, तो कांग्रेस को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है।  उसेंडी ने नागरिकता संशोधन बिल को साम्प्रदायिक नजरिए से देखने के कांग्रेसी दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या सिर्फ मुस्लिम समुदाय का ही विचार करके धर्म निरपेक्षता की शब्दावली गढ़ी जा सकती है? पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताडि़त हिन्दुओं ने भारत में शरण ली है तो उन्हें नागरिकता मिलने से कांग्रेस के नेता बिलबिला क्यों रहे हैं? भाजपा ने इस बिल में कहीं भी भारतीय मुसलमानों को परेशानी में डालने वाला तो कोई प्रावधान रखा ही नहीं है। यह बिल किसी की नागरिकता छीनने नहीं बल्कि प्रताडि़त-पीडि़त लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए है। 

Share

Leave a Reply