BIG BREAKING : बीजेपी ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
BJP Candidates List 2021: असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल माजुली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। #AssamElections pic.twitter.com/bxd6mnGxEV
— BJP (@BJP4India) March 5, 2021
असम में बीजेपी असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन समझौतों के तहत बीजेपी 92, एजीपी 26 और यूपीपीएल आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
बता दें कि उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती दो मई को होगी.
CM Sarbananda Sonowal to contest from Majuli Assembly constituency. Himanta Biswa Sarma to contest from Jalukbari Assembly constituency. Both of them used to contest from these constituencies earlier too: Arun Singh, BJP National General Secretary#AssamAssemblyElections2021 pic.twitter.com/Dk2xzKHU2R
— ANI (@ANI) March 5, 2021







.jpeg)












