BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिग ब्रेकिंग : BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीद्वारों की सूची, देखें आपके राज्य से कौन हैं उम्मीद्वार

बिग ब्रेकिंग : BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीद्वारों की सूची, देखें आपके राज्य से कौन हैं उम्मीद्वार
Share

नई दिल्ली | बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और डॉ. राधामोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जिग्नेश को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे को उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है।

चुनावी राज्य राजस्थान से बीजेपी ने घनश्याम तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तर प्रदेश से सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। बिहार से बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभु शरण पटेल को चुना है जबकि उत्तराखंड से डॉ. कल्पना नेगी को टिकट दिया गया है। हरियाणा से पार्टी ने कृष्ण लाल पंवार को चुना है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है।

बता दें कि यूपी में 11 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है जिनमें से 6 पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। सात सीटों पर बीजेपी को पूर्ण बहुमत है वहीं सपा के पास सिर्फ अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने के लिए ही बहुमत है।


Share

Leave a Reply