BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जाँच दल जाएगी ग्राम पौंसरी

बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जाँच दल जाएगी ग्राम पौंसरी
Share

बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम पौंसरी में दिनांक 25 मई 2021 दिन बुधवार को 7 वर्षीया अनुसूचित जाति (सतनामी समाज) के बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका गला दबाकर हत्या करके हांथ पैर को बांधकर तथा पत्थर के वजन से बांधकर कुंआ में फेंक दिया गया।
पुलिस के द्वारा जो एफ. आई. आर. (FIR) दर्ज किया गया है उसमें घोर लापरवाही करते हुए बालात्कार की धारा नहीं लगा कर केवल हत्या की धारा के आधार पर जांच किया जा रहा है जिसमें स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपरोक्त घटना की भाजपा द्वारा घोर निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश का जांच दल दिनांक 05 जून 2021 दिन शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिला के ग्राम पौंसरी जायेगी।
उक्त जांच दल में प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारी होंगे। जिसमें नवीन मार्कंडेय, पुन्नू लाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, गुहाराम अजगले, श्रीमती कमला पाटले, डॉ. भूषण लाल जांगड़े, गोविन्द राम मिरी, दयालदास बघेल, राजमहंत सांवलाराम डाहरे, निर्मल सिन्हा, रामलाल चौहान, श्रीमती सरला कोसरिया, अम्बेश जांगड़े, डॉ. सनम जांगड़े, श्रीमती केराबाई मनहर, श्रीमती सरोजनी बंजारे, संजय ढीढी, विनोद खांडेकर, राजमहंत डोमनलाल कोरसेवाड़ा, मनाराम घृतलहरे, चोवादास खांडेकर, विक्रम मोहले, रामकुमार भट्ठ, श्रीमती सुशीला भट्ठ, श्रीमती चंद्रकांता माण्डले, श्रीमती पूनम मार्कंडेय एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी होंगे। 


Share

Leave a Reply