नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की विफलता पर भाजपा प्रवक्ता सिंहदेव ने उठाया सवाल

3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की विफलता पर भाजपा प्रवक्ता सिंहदेव ने उठाया सवाल
Share

रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने रायपुर के खमतराई में इलाके में बलवा व हत्या के प्रयास की वारदात और सांकरा क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी आकाश की गिरफ्तारी में पुलिस की विफलता को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने बच्ची की उपचार के लिए अच्छे अस्पताल में समुचित व्यवस्था करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है। श्री सिंहदेव ने कहा कि एक तरफ हथियार लहराकर खून बहाकर दहशतगर्दी का माहौल कायम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की वहशियाना हरकतों पर सरकार काबू नहीं पा रही है। श्री सिंहदेव ने प्रदेश, विशेषकर राजधानी रायपुर में सरकार की नाक के नीचे दम तोड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा है।
श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के अब तक के शासनकाल में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने आम नागरिकों की सुरक्षित और शांतिपूर्ण जिंदगी को हर कदम पर खतरों से भर दिया है। कानून के राज का खौफ तो कायम कर पाने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। स्मार्ट पुलिसिंग के जुमलों में मशगूल प्रदेश सरकार सत्तारूढ़ दल के अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। मारपीट, अपहरण, दुष्कर्म, लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी से दूर भागती प्रदेश सरकार सिर्फ सियासी नौटंकियाँ रच रही है और लगातार झूठे दावे करके अपनी वाहवाही करा रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की वारदातों का बढ़ता ग्राफ प्रदेश सरकार के नाकारापन को साबित करने के लिए पर्याप्त है, जिसके चलते मासूम बच्चियों से लेकर हर आयु वर्ग की महिलाओं की अस्मत और जान के लाले पड़े हुए हैं। राजधानी रायपुर के साँकरा क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना भी सरकार की कार्यप्रणाली और नीयत पर सवाल खड़ा करने के लिए काफी है। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से मिलने अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुँचने को शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि पीड़ित बच्ची के परिवार को अब तक सरकार की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलना प्रदेश सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैए की तस्दीक करता है। श्री सिंहदेव ने खमतराई इलाके में हथियार लहराकर खून की होली खेलते अपराधियों और साँकरा दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
 


Share

Leave a Reply