लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

धर्मांतरण पर आंदोलन कर पुरंदेश्वरी के बयान से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही भाजपा : कांग्रेस

धर्मांतरण पर आंदोलन कर पुरंदेश्वरी के बयान से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही भाजपा : कांग्रेस
Share

धमतरी: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, निगम सभापति अनुराग मसीह ने कहा है कि भाजपा उन नेताओं को जिन्होंने भाजपा के लिए अपने जीवन लगा दिया। संगठन में सब कुछ लगा दिया। पूरे देश में भाजपा एक-एक करके अपने नींव के पत्थर को उखाडऩे में लगी है। येदुरप्पा, उसके बाद त्रिवेंद्र रावत, तीरथ सिंह रावत, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, विजय रुपाणी जैसों को उनके पदों से हटा दिया। अब मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का नंबर है। फिर छत्तीसगढ़ के नेताओं का भी नंबर आएगा। छत्तीसगढ़ के नेताओं के लिए यह चेतावनी है। छत्तीसगढ़ के भाजपा के सारे वरिष्ठ नेता मार्गदर्शक मंडल में अपनी जगह तलाशने के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धर्मांतरण पर भाजपा के आंदोलन का उद्देश्य डी. पुरंदेश्वरी के थूकने वाले शर्मनाक बयान से ध्यान हटाने का प्रयास है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धर्मांतरण पर भाजपा का आंदोलन दरअसल विषयान्तरण की कोशिश मात्र है, जो सफल नहीं हो रही। डी. पुरंदेश्वरी के शर्मनाक बेहूदे बयान से छत्तीसगढ़ के मान सम्मान स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। मजदूर और किसानों की ध्यान रखने वाली सरकार पर थूकने और थूक से इस सरकार से बहने की बात डी. पुरंदेश्वरी ने कही थी, जो अप्रजातांत्रिक है। अब डी पुरंदेश्वरी के बेहूदे बयान से ध्यान हटाने के लिए विषयान्तरण करने के लिए भाजपा ने धर्मांतरण को विषय के रूप में चुना है।

दरअसल भाजपा धर्मांतरण को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। अगर जरा भी गंभीर होती तो 15 साल के भाजपा के रमन सिंह के सरकार में धर्मांतरण का एक मामला तो दर्ज होता।कांग्रेस नेताओं ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के नेता उन शिकायतों को पब्लिक के सामने रखें। भाजपा के नेता उन शिकायतों को राज्य सरकार के सामने रखें और यह देखा जाए कि कहां पर किस कानून का उल्लंघन हो रहा है। 24 घंटे के अंदर कांग्रेस की सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। दरअसल भाजपा का उद्देश्य धर्मांतरण पर रोक है ही नहीं। ऐसा होता तो भाजपा ने 15 वर्ष में अपनी सरकार में कुछ किया होता। कुछ तो नहीं किया और कांग्रेस की सरकार पर झूठे आरोप मढऩे के लिए विषयान्तरण करने पुरंदेश्वरी के बयान से ध्यान हटाने के लिए भाजपा धर्मांतरण की बात कर रही है।


Share

Leave a Reply