BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली में सरकार गिराना चाहती है भाजपा : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में सरकार गिराना चाहती है भाजपा : अरविंद केजरीवाल
Share

 नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है. उनका आरोप है कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरना चाहती है. इसके लिए विधायकों को 25 करोड़ रुपए दिए जाने की पेशकश करने का आरोप है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि

पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे. 21 MLAs से बात हो गयी है. औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.”

हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.

 इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए. लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी MLA भी मज़बूती से  साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे.

 ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है. इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं. तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस आरोप पर दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रिती अग्रवाल ने एक्स पर सीएम को चुनौती देते हुए कहा है कि

  • आपके किन 7 MLAs से संपर्क किया गया था? नाम बतायें
  • उनसे भाजपा की तरफ़ से किसने संपर्क किया था? उनका नाम बतायें
  • आपके विधायकों से किस माध्यम से संपर्क किया था? फ़ोन, व्हाट्सप, ईमेल या कुछ?

मैं आपको चुनौती देती हुँ की इसका सबूत आप जनता के सामने रखें.


Share

Leave a Reply