देश धर्म की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो हजारों बलिदान देगी भाजपा - बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर । 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान व धर्मांतरण करने वाले की गिरफ्तारी के विषय में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक एकात्म परिसर रजबन्धा मैदान में संपन्न हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा धर्मांतरण, देश की सभ्यता, संस्कृति व जड़ों को कमजोर करने प्रयास है। धर्म कमजोर होने से देश कमजोर होता है। देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा कमर कस के तैयार रहना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए हजारों भाजपा कार्यकर्ता बलिदान देने के लिए तैयार है।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा धर्म रक्षकों के साथ खड़ी है उनको और उनके परिवार को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ प्रदेश में जो अग्नि प्रज्ज्वलित हुई है। उस मशाल को हम लक्ष्य प्राप्ति होने तक जलाए रखेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा यह सरकार धर्म विरोधी है और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है परंतु भारतीय जनता पार्टी पीछे नहीं हटेगी 15 तारीख को भाजपा सभी थानों में धर्मांतरण की बात कहने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने आवेदन देगी 19 तारीख को रायपुर के सभी 70 वार्ड में सुबह 9:00 बजे प्रभात फेरी निकालेगी और 21 तारीख को रायपुर शहर जिला अंतर्गत प्रत्येक थानों में रायपुर जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष 100 से ज्यादा की संख्या में जाकर गिरफ्तारी देगी।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओ को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर उनके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में 20 वर्ष कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूर्ण हो रहा है इस अवसर को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव गरीब वंचित दलित आदिवासी पिछड़े एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जन जागरण अभियान चला जनता को जागृत करना है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यालयों में प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की प्रदर्शनी लगायेंगे । दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित करेंगे । युवा मोर्चा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाएगी। भाजपा कार्यकर्ता गरीब बस्तियों अनाथालय अस्पताल में फल वितरण करेगी। महिला मोर्चा सभी राशन दुकानों में राशन बैग वितरण करेगी।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदे साहू, छगन मून्दड़ा, राजीव अग्रवाल, अमित साहू, सत्यम दुबा, योगी अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, ललित जैसिंघ, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री मुरली शर्मा, खेम सेन, अकबर अली, गोपी साहू,राजीव मिश्रा, हरीश ठाकुर,संजय तिवारी, मनोज वर्मा,मृत्युंजय दुबे,राजियत ध्रुव, राजेश पांडेय, रोहित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, सावित्री जगत, संजय तिवारी, ज्ञानचंद चौधरी, उमेश घोरमोडे, दीना डोंगरे , वंदना राठौर , मीडिया प्रभारी राहुल राय, उत्कर्ष त्रिवेदी, मडल अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, अभिषेक तिवारी, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.निवास राव, होरीलाल देवांगन, ओमप्रकाश साहू, मोर्चा पदाधिकारीगण महादेव नायक, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, अमित शुक्ला, सचिन सिंघल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश देवांगन, नीलम सिंह, पहलाद जलक्षत्री, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, भूपेंद्र डागा उपस्थित थे।







.jpeg)












