BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा किसानों का अहित नहीं होने देगी, चावल को लेकर मिथ्या प्रलाप कर रही कांग्रेस याद रखे कि झूठ के पाँव नहीं होते : भाजपा

भाजपा किसानों का अहित नहीं होने देगी, चावल को लेकर मिथ्या प्रलाप कर रही कांग्रेस याद रखे कि झूठ के पाँव नहीं होते : भाजपा
Share

रायपुर/मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के सह प्रदेश प्रभारी व विधायक नितिन नवीन ने केंद्र सरकार द्वारा 24 लाख मीटरिक टन चावल जमा करने की अनुमति दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने कल कहा ही था कि भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित नहीं होने देगी। श्री नवीन ने कहा कि चावल जमा करने को लेकर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को बहकाने के चाहे जितने जतन कर ले, उसे यह हमेशा याद रखना चाहिए कि झूठ के पाँव नहीं होते। श्री नवीन अपने चार दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को मुंगेली ज़िला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

असली नेता वही है जो जन सामान्य से कार्यकर्ता तैयार करे
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी श्री नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने दौरे की शुरुआत बूथ केंद्रों से प्रारंभ करने की सलाह दी और कहा जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएँ। और इसके लिए उन्होंने प्रभारियों को निरंतर प्रवास करने की सलाह दी। भाजपा के श्री नितीन नवीन ने कहा कि असली नेता वह होता है जो जनसामान्य से नए कार्यकर्ता का निर्माण करे। आपका प्रत्येक कार्य पार्टी की विचारधारा को, पार्टी की गतिविधियों को और पार्टी के कार्यों को बढ़ाने वाला हो और विरोधियों को उनकी ही भाषा में ज़वाब तो दें लेकिन वह ज़वाब हमारे राजनीतिक संस्कारों व पार्टी की विचारधारा की मर्यादा में हों।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय के साथ मुंगेली पहुँचने पर श्री नितीन नवीन का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से बिलासपुर सांसद अरुण साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्णा राय, मुंगेली जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल और मुंगेली ज़िला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक उपस्थित थे। अपने प्रवास में श्री नवीन ने पथरिया मंडल में जैतखाम पर माथा टेककर बाबा गुरु घासीदास को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
 


Share

Leave a Reply