BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना वायरस के चलते भाजपा एक महीने तक नहीं करेगी कोई प्रदर्शन : जे पी नड्डा

कोरोना वायरस के चलते भाजपा एक महीने तक नहीं करेगी कोई प्रदर्शन : जे पी नड्डा
Share

नईदिल्ली । देश भर में तेजी फैलते कोरोना वायरस के चलते भारतीय जनता पार्टी अपने कई कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बीजेपी एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी। बीजेपी कोई भी सार्वजनिक बैठक नहीं करेगी, अगर हमें कोई जानकारी देने होगी तो पार्टी के सीनियर नेता ज्ञापन के रूप में इसे जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सभी इकाइयों से कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इस संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तेलंगाना में दो विदेशियों समेत पांच मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 16 लोग संक्रमित हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी। वह दुबई से लौटी थी। इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गई थी।

एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के अनुसार सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्देश अस्थायी रूप से लागू किया गया है और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। इसकी बाद में समीक्षा की जाएगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 18 मार्च से 31 मार्च के बीच यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

 

Share

Leave a Reply