BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीजेपी चलाएगी 'अपना बूथ, कोरोना मुक्त' अभियान, JP Nadda ने दिए निर्देश

बीजेपी चलाएगी 'अपना बूथ, कोरोना मुक्त' अभियान, JP Nadda ने दिए निर्देश
Share

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर आज रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की और उनसे ‘सेवा ही संगठन' को आत्मसात करते हुए जनजागरण और जनसेवा में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।

 माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘अपना बूथ - कोरोना मुक्त' अभियान शुरू करने की अपील की।उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सेनिटाइजेशन, साफ-सफाई और जन-जागरण के लिए एक प्रिवेंटिव अभियान भी चलायें। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगो कोविड गाइडलाइंस का पालन करें, इसके लिए हर-एक बूथ कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और इसके लिए एक अभियान चलायें।

श्री नड्डा ने सभी राज्य भाजपा इकाइयों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी राज्य भाजपा इकाइयां प्रदेश में अविलंब एक कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित करें और इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करें। साथ ही सभी प्रदेश इकाइयाँ अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की मदद के लिए एक कार्य योजना भी बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश भाजपा इकाइयों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर प्लाज्मा डोनेशन के लिए एक सघन अभियान भी चलाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण का भी आह्वान किया।

श्री नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना संकट की इस विषम परिस्थिति से जूझ रहे लोगों की हरसंभव मदद एवं सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रदेश इकाइयों को निर्देशित किया कि वे अविलंब सेवा कार्यों में जुट जाएँ।उन्होंने सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने राज्य के सभी जिलों के जिला भाजपा अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ अविलंब वर्चुअल बैठक करें और उनसे सेवा कार्यों में लगने को कहें।

 माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पंचायत और वार्ड स्तर तक चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी लें। बीमारी की गंभीरता, बीमारीके बारे में जन-जागरण और बीमारी से उबरने में पार्टी कार्यकर्ता किस तरह से सेवा कर रहे हैं, इसकी समीक्षा भी करें। उन्होंने पार्टी के सभी चुने हुए जन-प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे भी सेवा कार्यों में कार्यकर्ताओं की मदद करें और हर संभव पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने में जुट जाएँ।

श्री नड्डा ने वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें और इस अभियान को तेज किया जाय, यह इस समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने पार्टी के मेडिकल सेल और पार्टी से जुड़े चिकित्सकों से भी संकट की इस गंभीर घड़ी में पूरे सहयोग के लिए और इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मदद के लिए हाथ बढ़ाने का भी आह्वान किया।
 


Share

Leave a Reply