सरकार के खिलाफ भाजपा शुरू करेगी भात पर बात अभियान, जाने पूरी खबर
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ भात पर बात अभियान शुरू करने जा रही है।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पे्रसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोक-पर्व छेरछेरा को धूमधान से मनाने जा रही है. वहीं भाजपा भी इस पर्व के साथ सरकार के खिलाफ 'भात पर बातÓ के नाम से अभियान चलाएगी। अजय चंद्राकर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल छेरछेरा है और सरकार के पास इसके अलावा कोई कार्यक्रम नहीं है। छेरछेरा में गांवों में मूलत: अन्नदान ही किया जाता है, जबकि सरकार ने धान खरीदी पर किसानो को रूलाने का काम किया है।
अजय चंद्राकर ने कहा कि हम छेरछेरा के मौके पर 'भात पर बात' अभियान शुरू करेंगे। धान नहीं खरीद कर सरकार ने छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं का अपमान किया है। हम प्रदेश भर में भात पर चर्चा करेंगे।
श्री चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार ने अब तक एक भी योजना शुरू नहीं की है। छत्तीसगढ़ के किसान सरकार के चेहरे से वाकिफ हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति भात (चावल) से जुड़ी है। हम 20 हजार गांवों तक जाकर इस पर चर्चा करेंगे। श्री चंद्राकर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी ने सभी 27 जिलों में अपने पैनल की घोषणा कर दी है। पहली बार जनपद स्तर तक हमने पैनल बनाया है।







.jpeg)












