नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मंगलवार को शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ गृहमंत्री का बंगला घेरेगी भाजपा

मंगलवार को शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ गृहमंत्री का बंगला घेरेगी भाजपा
Share

रायपुर। भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आज राजधानी की लचर हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में रैली की रूपरेखा बनाने जिले के 16 मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जन शक्ति के सामने दुनिया झुकती है और जनशक्ति का उपयोग निर्बलों की आवाज़ बनने के लिए होना चाहिए। बैठक ने मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, ने कहा कि गृहमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है। शहर में बढ़ते अपराध के लिए उनका घेराव होना चाहिए।
बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, पार्षद विश्वदिनी पांडे, सरिता वर्मा, सुशीला धीवर ने कहा प्रशासन के संरक्षण में शहर नशीले पदार्थ के दलदल में डूबता जा रहा है इस कारण महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ आ गई है। कार्यक्रम में अमित मैसेरी, रविन्द्र सिंग ठाकुर,अखिलेश तिवारी, दलविंदर सिंग,आशु चंद्रवंशी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए कल एक आपका परिसर में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की बैठक रखी गई है।
बैठक में जितेंद्र धुरंधर, राजीव मिश्रा,प्रीतम महानंद, हरीश ठाकुर, अवतार बागल ,दीना डोंगरे ,अनिल सोनकर, कपिला सिंह, श्रीमती अर्चना शुक्ला, अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अकबर अली ने किया।
 


Share

Leave a Reply