लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जिला योजना समिति के 8 पदों में से 7 पदों पर भाजपा की हुई जीत

जिला योजना समिति के 8 पदों में से 7 पदों पर भाजपा की हुई जीत
Share

जगदलपुर, बस्तर जिला योजना समिति के 08 पदों के लिए हुये चुनाव में भाजपा ने 07 पदों पर जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ 01 पद पर ही संतोष करना पड़ा है। चुनाव में भाजपा के धरमु राम मंडावी, सरिता जितेंद्र पाणीग्राही, पदमा कश्यप,निर्देश दीवान, मालती मंडावी, रामवती भंडारी एवं सीता नाग ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा की ओर से भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, योगेंद्र पांडे एवं जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने चुनावी कमान संभाल रखी थी। भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, राजेन्द्र बाजपेई, रजनीश पाणीग्राही, नरसिंग राव, सुधीर शर्मा, राजपाल कसेर ने भाजपा समर्पित विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। 


Share

Leave a Reply