CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला बना कर दिया सन्देश,यह कानून नागरिकता देने वाला, छिनने वाला नहीं
रायपुर,नागरिकता संशोधन विधेयक यानी सीएए को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज होते विरोध के बीच बीजेपी युवा मोर्चा ने आज राजधानी रायपुर में मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरण अभियान चलाया. युवा मोर्चा ने सीएए को देशहित में बताते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर जनाक्रोश भड़काने का आरोप लगाया है.
बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि सीएए के समर्थन में युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाई है. हम सीएए का समर्थन करने यहां आए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने यह कानून बनाया है. पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यक जो अरसे से अत्याचार झेल रहे हैं, उन्हें नागरिकता लेने में 11 साल लग जाते थे. अब उन्हें 5 साल में नागरिकता मिलेगी. कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि यह नागरिकता छिनने वाला विधेयक है. जबकि वास्तविकता यह है कि किसी की नागरिकता नहीं छिनी जाएगी. बीजेपी नेता छगन मूंदड़ा ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं. मुस्लिम समाज को भड़काने का काम कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि सीएए किसी के खिलाफ नहीं है. यह नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता छिनने का कानून नहीं है. यह देशभक्ति को बढ़ाने वाला कानून है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित होने वाले नागरिकों को सुरक्षा देने का कानून है. यह किसी के खिलाफ नहीं है. यह देश का दुर्भाग्य है कि जनता को भ्रमित किया जा रहा है

इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ,केदार गुप्ता,युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल,उमेश घोरमोड़े प्रमुख रूप से शामिल थे







.jpeg)












