लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

छत्तीसगढ़ी छात्रों के हित में भाजपा युवा मोर्चा के अभियान को मिली सफलता- विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ी छात्रों के हित में भाजपा युवा मोर्चा के अभियान को मिली सफलता- विजय शर्मा
Share

रायपुर, पीएससी ने आखिरकार सेट 2019 के परीक्षा में सफल छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को सहायक प्राध्यापक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दी है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, व युवा नेता अनुराग अग्रवाल ने इसे छत्तीसगढ़ियों की हक की जीत बताया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में सर्वप्रथम व्यापम द्वारा सेट की परीक्षा परिणाम जारी करने में हो रहे विलंब के खिलाफ ज्ञापन देकर परिणाम घोषित करवाया था व पीएससी द्वारा 5 वर्ष में होने वाले सहायक प्राध्यापक परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सैट2019 परीक्षा में सफल विद्यर्थियों को सम्मिलित करने की मांग को लेकर पीएससी के तात्कालिक सचिव पिस्दा जी को ज्ञापन दिया था व उच्चशिक्षमंत्री जी से छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित मे निर्णय लेने हेतु चर्चा की थी।
पहले पीएससी ने केवल नेट (जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है)के सफल विद्यार्थियों को शामिल होने की अनुमति दी थी। इससे सेट (जिसमे केवल छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी ही शामिल होते है) परीक्षा में सफल होने वाले स्थानीय छात्रों का नुकसान होता।
आज सेट2019 परीक्षा में सफल छात्रों को पीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भाग लेने के लिए अनुमति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा व युवा नेता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि सेट परीक्षा में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं । और भाजयुमो के संघर्ष से उन्हें पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलना छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं की जीत है और भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव इस हेतु संघर्ष करती रहेगी।
 


Share

Leave a Reply